आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के गिरवर गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 25 से 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी।
सिरोही (राजस्थान)। आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के गिरवर गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 25 से 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के समय बाइक पर तीन युवक सवार थे, जो नीचे गिरकर घायल हो गए।
ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और बाइक का अनियंत्रित होना माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव गिरफ्तार