हजारीबाग के हबीबी नगर इलाके में एक भीषण बम ब्लास्ट में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
हजारीबाग। हजारीबाग के हबीबी नगर इलाके में एक भीषण बम ब्लास्ट में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना बुधावार शाम करीब साढ़े 4 बजे की है जब झाड़ियों में जमीन के नीचे दबा बम अचानक विस्फोट हो गया है।
मौके पर पहुंचे चार थाना प्रभारी व दो डीएसपी
बम ब्लास्ट की घटना के बाद चार थाना प्रभारियों के अलावे दो डीएसपी मौके पर पहुंचे। साथ ही डॉग स्क्वॉयड और पुलिस की टेक्निकल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जान गंवाने वालों में दो महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं। मृतकों की पहचान रशीदा परवीन, नन्ही परविन और सद्दाम के रूप में हुई है।

इलाके की हुई घेराबंदी, आम लोगों की आवाजाही पर रोक
फिलहाल पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे इलाके का घेराबंदी कर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी हैै। अधिकारियों जांच से पहले कुछ विशिष्ट जानकारी देने में असमर्थता जताते हुए कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/stepmother-and-father-arrested-in-the-beating-death-of-an-innocent-girl/104903
मासूम बच्ची की पीट-पीटकर हत्या मामले में सौतेली माँ और पिता गिरफ्तार