औरंगाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।
Three Killed in Separate Road Accidents on NH-19 in Aurangabad, Police Begin Probe |
औरंगाबाद,(बिहार)। शुक्रवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग-19 मातम की स्याही में डूब गया। एक तरफ दूध लेने निकले दो दोस्त हमेशा के लिए इस दुनिया से विदा हो गए, तो दूसरी तरफ सड़क पार कर रहा एक बाप अपने घर कभी नहीं पहुंच सका। परिजनों की चीखें और गांव की सिसकियां बता रही थीं कि NH-19 कितनी बेरहम हो गई है।
घर के लिए दूध लेने निकले थे युवक
नगर थाना क्षेत्र के कामा बीघा पुल के पास रात 9 बजे का वक्त था। शाहपुर अखाड़ा के तीन दोस्त अभय, लकी और एक अन्य साथी एक ही बाइक पर घर के लिए दूध लेने निकले थे। लेकिन कामा बीघा पुल के पास घात लगाए मौत की तरह दौड़ते अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया।
बाइक के उड़े चिथड़े
टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक चिथड़े-चिथड़े हो गई और तीनों खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़े। चीख सुनकर दौड़े ग्रामीण उन्हें सदर अस्पताल ले गए, पर डॉक्टरों ने पड़रिया के अभय कुमार और शाहपुर अखाड़ा के लकी कुमार को मृत घोषित कर दिया। तीसरा दोस्त जिंदगी और मौत से लड़ रहा है, उसे गया रेफर किया गया है।
परिजनों में मचा कोहराम
अस्पताल में जैसे ही दो शव आए, परिजनों में कोहराम मच गया। इस हादसे में दो जिंदगियां चली गई और परिवार को दे गई जिंदगी भर की सिसकिया और गम। दोनों घर में मातम है और गांव के लोगों की आंखे भी नम है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जिसे काफी मशक्कत के बाद नगर थाना की पुलिस ने हत्या। पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंपकर ट्रक और चालक को ढूंढने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
ग्रामीणों ने NH-19 किया जाम
उधर मदनपुर थाना क्षेत्र के बनिया मोड़ पर 50 वर्षीय मुकेश सिंह सड़क पार कर रहे थे। घर में बच्चे इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही दम तोड़ दिया। खबर फैलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मुआवजे की मांग को लेकर उन्होंने NH-19 जाम कर दिया। घंटों बाद पुलिस ने समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया। अपर थानाध्यक्ष राजेश पासवान ने कहा कि आरोपी वाहन की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ेंः 'लॉक अप: सच या सजा' के जजमेंट डे एपिसोड में अर्जुन कपूर की एंट्री, प्रतियोगियों से करेंगे सवाल