प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास एक पार्क में खुद को पुलिसकर्मी बताकर तीन युवकों ने 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

representative image |

नई दिल्ली (भारत)। दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास खुद को पुलिसकर्मी बताकर तीन व्यक्तियों ने 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शिकायत के मुताबिक लड़की सोमवार शाम करीब सात बजे अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई थी।

तीनो आरोपियों ने खुद को बताया पुलिसकर्मी

अधिकारियों ने बताया कि पूजा-अर्चना करने के बाद दोनों शाम करीब 7.30 बजे एक पार्क में चले गए, जहां 25 से 30 वर्ष की आयु के तीन आरोपी कथित तौर पर उनके पास आए और उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर दोनों को धमकी दी और उनमें से एक ने लड़की के दोस्त को पकड़ लिया, जिसके बाद तीनों व्यक्तियों ने लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

लड़की के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर के पास कथित दुष्कर्म के संबंध में रात करीब 8.45 बजे सूचना मिली, जिसके बाद एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी लड़की को चिकित्सीय जांच के लिए ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि उसके बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज

पुलिस आरोपियों की पहचान करने और घटनाओं के क्रम को सत्यापित करने के लिए पार्क और आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने कहा कि कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। (इनपुटः भाषा)

यह भी पढ़ेंः तकनीकी खराबी और फाइबर लाइन कटने से अमेरिका में सैकड़ों उड़ानें बाधित, विमान सेवाएं ठप

Related to this topic: