प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बैहर-मलाजखंड रोड पर दर्दनाक हादसा

केवलारी चौराहे पर भीषण हादसा: कार में जिंदा जले एक ही परिवार के तीन सदस्य

बैहर-मलाजखंड रोड केवलारी चौराहा पर शनिवार देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कार के भीतर जिंदा जलने से मौत हो गई।

केवलारी चौराहे पर भीषण हादसा कार में जिंदा जले एक ही परिवार के तीन सदस्य

Three of Family Burnt Alive as Car Catches Fire After Crash in Balaghat |

बालाघाट। बैहर-मलाजखंड रोड केवलारी चौराहा पर शनिवार देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कार के भीतर जिंदा जलने से मौत हो गई। यह दुर्घटना केवलारी चौराहे के पास उस समय हुई जब एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फेंसिंग तोड़ते हुए गड्ढे (नाले) में जा गिरी और उसमें भीषण आग लग गई।

हादसे में तीन की मौत

हादसे में मृतकों की पहचान ससुर नगारची केलकर (65), बहू सविता केलकर (28) और पोता अभी केलकर (3) के रूप में हुई है। कार चालक सीतम केलकर और मां नानाबाई गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए महाराष्ट्र के गोंदिया रेफर किया गया है।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कार चालक सीतम केलकर अपने गृहग्राम पोंडी (परसवाड़ा) से पौनी (मलाजखंड) लौट रहे थे। वे तीन दिन पहले अपने परिवार के साथ गांव आए थे और शनिवार रात वापस जा रहे थे। रास्ते में केवलारी चौराहे के पास संभवतः नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जा गिरी। टक्कर होते ही कार में आग लग गई और वह देखते ही देखते आग का गोला बन गई।

राहगीरों ने बचाई जान

हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे राहगीरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर जलती हुई कार के कांच तोड़े और तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें चालक सीतम, उनकी मां और पड़ोस की एक 8 वर्षीय बच्ची (पूर्वी) शामिल थी, जो चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गई। हालांकि, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पिछली सीट पर फंसे नगारची, सविता और मासूम अभि को बाहर नहीं निकाला जा सका और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दमकल के पहुंचने तक कार खाक हो गई

पुलिस और दमकल विभाग के पहुंचने तक कार पूरी तरह खाक हो चुकी थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्शकांत शुक्ला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बैहर अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/two-arrested-in-ratlam-gang-rape-case-one-absconding/152935

नामली में दो चचेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म: दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Related to this topic: