Train : मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस से तीन यात्री गिर गए. दो की मौत हो गई. एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. मौके पर पुलिस पहुंची.
Train : मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस से तीन यात्री गिर गए. दो की मौत हो गई. एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. मौके पर पुलिस पहुंची. शव को कब्जे में लिया गया. घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस के मुताबिक, भुसावल जाने वाली पटरी के किलोमीटर 190/1 और 190/3 के बीच यह हादसा हो गया. दोनों मृतक 30 से 35 की उम्र है. तीनों यात्रियों की पहचान की जा रही है. इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज हुआ है.

दीपावली के त्योहार में लोग अपने घरों की तरफ रुख कर रहे हैं. उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिली है. यात्री त्योहार मनाने जा रहा था या बिहार चुनाव में मतदान करने के लिए जा रहा था. इसका अभी पता नहीं चल पाया है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/his-party-will-not-contest-the-general-elections-elections-are/94633