प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गांगुली स्ट्रीट पर लगी भीषण आग में तीन...

गांगुली स्ट्रीट पर लगी भीषण आग में तीन दुकानें जलकर खाक

राजधानी कोलकाता के गांगुली स्ट्रीट पर बुधवार को भीषण आग लग गई जो दो घंटे तक जलती रही।

गांगुली स्ट्रीट पर लगी भीषण आग में तीन दुकानें जलकर खाक

Three shops gutted in a massive fire that broke out on Ganguly Street |

कोलकाता। राजधानी कोलकाता के गांगुली स्ट्रीट पर बुधवार को भीषण आग लग गई जो दो घंटे तक जलती रही। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग की चपेट में आने से तीन दुकानें जलकर राख हो गई।

दक्षिण कोलकाता के एक फायर ऑफिसर, सुदीप्तो बी. ने बताया कि मौके पर आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों को भेजा गया था। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि तीन दुकानों और आसपास के इलाके को नुकसान हुआ है। उन्होंने आग के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम की मदद लेने की बात कही है।

मौके पर मौजूद एक स्थानीय निवासी ने घटना के बारे में और बताया कि, "आग तीन आस-पास की दुकानों से निकल रही थी और आग में एक घर भी जल गया है।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/political-heavyweights-gather-at-tej-prataps-feast/104894

बिहार: तेज प्रताप की दावत में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, जल्द शुरू करेंगे अपनी प्रदेश यात्रा

Related to this topic: