प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बेलखेत मोटसाल के पास बंगाल टाइगर का जोड़ा

चम्पावत के दीयूरी क्षेत्र में बाघ की दस्तक से दहशत, ट्रैप कैमरे से निगरानी शुरू

उत्तराखंड के चम्पावत स्थित दीयूरी क्षेत्र में बाघ और गुलदार की लगातार आवाजाही व बंगाल टाइगर के जोड़े के देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

चम्पावत के दीयूरी क्षेत्र में बाघ की दस्तक से दहशत ट्रैप कैमरे से निगरानी शुरू

घर की छत पर बैठा गुलदार |

चम्पावत (उत्तराखण्ड)। दीयूरी क्षेत्र में बाघ और गुलदार की लगातार मूवमेंट से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। बाघ की गतिविधि का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग और जनप्रतिनिधियों को सूचना दी। मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में पहुंचा तो वन विभाग ने भी बिना देर किए क्षेत्र में ट्रैप कैमरे स्थापित कर निगरानी शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग को दी तत्काल सूचना

चम्पावत के दीयूरी क्षेत्र में बाघ और गुलदार की मूवमेंट ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में बाघ की गतिविधि का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की जानकारी वन विभाग और अपने जनप्रतिनिधि को दी। जिला पंचायत सदस्य सुंदर सिंह बोहरा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग को तत्काल सूचना दी और क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाने के साथ ही वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की मांग की।

वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश

मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आने के बाद वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर ट्रैप कैमरे स्थापित कर दिए हैं। अब इन कैमरों के माध्यम से बाघ और गुलदार की वास्तविक मूवमेंट का पता लगाया जाएगा। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को भी जागरूक करते हुए अपील की है कि वे अकेले जंगल या सुनसान इलाकों में जाने से बचें। रात के समय घरों और आसपास पर्याप्त रोशनी रखें और जरूरत पड़ने पर समूह में ही आवाजाही करें।

जंगल में जाने से बचने की अपील

वहीं जंगल में चारा-पत्ती लेने जाने वाली महिलाओं से भी समूह में जाने की अपील की गई है। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र की निगरानी करेगी और वन्यजीव की मूवमेंट सामने आने के बाद परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कैमरे लगा दिए गए हैं और अब वन विभाग की नजर बाघ की अगली गतिविधि पर है। ग्रामीणों से अपील है कि वन्यजीव दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसका पीछा करने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

दहशत के बीच वन विभाग की निगरानी शुरू

दीयूरी में दहशत के बीच वन विभाग की निगरानी शुरू, अब ट्रैप कैमरे बताएंगे जंगल में बाघ की असली मूवमेंट। अभी अभी बेलखेत मोटसाल के उप्पर बंगाल टाइगर का जोड़ा देखा गया है जो कि इंसानों के लिए बहुत खतरनाक होते हैं,वन विभाग की जानकारी के अनुसार इनका एरिया काफी लंबा होता है,हो सकता है ये निकल जाएं, सभी ग्राम वासी सावधानी बरतें,वन विभाग को सूचना दे दी गयी है।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री धामी ने नानकमत्ता में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत किया श्रमदान

Related to this topic: