कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर किए जा हमले, झूठे मामले में फंसाने...
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमले, झूठे मामले में फंसाने, बुलडोजर का इस्तेमाल समेत कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा के सामने धरना दिया। विधायक और तृणमूल कांग्रेस से प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर भाजपा के लोगों की ओर से लगातार हमले किए जा रहे है।
तृणमूल कांग्रेस के कार्यालयों में तोडफोड़ किए गए। कार्यालयों आग तक लगा दी गई। अनेक कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपने इलाकों को छोड़ना पड़ा है। तृणमूल कांग्रेस विधायक कुणाल घोष ने कहा कि थानों में झूठे मामले किए जा रही हें। 2021 में हुई घटनाओं के बहाने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं की गिरफ्तारी ही रही है। बुलडोजर से घर तोड़े जा रहे हैं।
गरीब लोगों की दुकानें तोड़ी जा रही है। अल्पसंख्यकों को टारगेट बनाया जा रहा है। सरकार तानाशाह गई है। पुलिस भाजपा के इशारे पर सारा कामकाज कर रही है। कानून का राज कायम करने के नाम पर लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस अपना रवैया नहीं बदलेगी तो तृणमूल कांग्रेस और तेज विरोध करेगी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/heatwave-alert-in-maharashtra-vidarbha-46c/206477