कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा में विपक्षी दल के नेता के कक्ष को बंद रखे जाने के विरोध में धरना दिया...
विपक्षी दल के नेता के कक्ष को बंद रखे जाने के विरोध में TMC विधायकों ने दिया धरना |
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा में विपक्षी दल के नेता के कक्ष को बंद रखे जाने के विरोध में धरना दिया और कहा कि विपक्ष को अपमानित और उनके अधिकार का हनन किया जा रहा है। भाजपा सत्ता में आते ही लोकतंत्र की हत्या करने लगी है।
तृणमूल कांग्रेस से विधायकों का कहना है उनके नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय विपक्षी दल के नेता है। विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र नाथ बसु ने उन्हें विपक्षी दल के नेता के रूप मान्यता देने में टालमटोल कर रही हैं। तृणमूल कांग्रेस की ओर से विधानसभा सचिवालय को विपक्षी दल के नेता के चुने जाने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दे दी है। लेकिन शोभनदेव चट्टोपाध्याय को बतौर विपक्षी दल के नेता का अधिकार नहीं दिया जा रहा है। विपक्षी दल के नेता के कक्ष में ताला झूला दिया गया है।
अपने को विपक्षी दल के नेता मान रहे शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि उनकी सरकार के समय तत्कालीन विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी (अब मुख्यमंक्षी) को विपक्षी दल के नेता का कक्ष और तमाम दूसरी सुविधाएं मुहैया कराई गई थीं, लेकिन शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्रीत्व काल में विपक्षी दल के नेता को अपमानित और अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। शोभनदेवन चट्टोपाध्याय ने कहा कि जब तक उन्हें विपक्षी दल के नेता का कक्ष नहीं मुहैया करा दिया जाता वे और तृणमूल कांग्रेस के विधायक विधानसभा के लॉबी में बैठ कर अपना कामकाज करेंगे।
तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने दिया धरना
विधानसभा में अध्यक्ष रथींद्र नाथ बसु की गैरमौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने धरना दिया। अध्यक्ष रथींद्र नाथ बसु कूचबिहार के दौरे पर गए है। विधानसभा सचिवालय का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस के और दिए गए कागजात से स्पष्ट नहीं हैं कि तृणमूल कांग्रेस के विधायकों की बैठक में कितने विधाय मौजूद थे।
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी को ओर से उनकी पार्टी के विधायकों की बैठक और शोभनदेव चट्टोपाध्याय के विपक्षी दल के नेता के चयन के बारे में दिए गए कागजातों को विधानसभा सचिवालय खारिज कर चुका है। विरोध में शोभनदेव चट्टोपाध्याय से पूछा कि इसके पहले विपभी दल के नेता की मान्यता देने की कैसी प्रक्रिया अपनाई गई थी। टकराव की स्थिति में विपक्षी दल के नेता के कक्ष को बंद रखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-amerika-very-near-to-shakehand/207226