प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन का मुख्य चुनाव आयुक्त..

टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर अपमान करने का आरोप

कोलकाता। टीएमसी के सांसद डेरेक ओब्रायन ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर टीएमसी के चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल से...

टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर अपमान करने का आरोप

टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर अपमान करने का आरोप |

कोलकाता। टीएमसी के सांसद डेरेक ओब्रायन ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर टीएमसी के चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल से पूरी बातचीत किए बिना उसे कमरे से बाहर निकाल अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयोग से मांग की कि उस समय के सीसीटीवी के फूटेज या वीडियो को सार्वजनिक किया जाए।  

टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन के अनुसार, उनके नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम चुनाव आयोग मुख्यालय में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करने गया था। उन्होंने पश्चिम बंगाल के उन वोटरों की समस्याओं, जिनके नाम वोटर लिस्ट से हट गए हैं, के बारे में बातचीत शुरू करते वक्त जैसे ही मुख्य चुनाव आयोग को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिखे पत्र का जिक्र किया, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उत्तेचित हो गए और चिल्ला कर गेट लस्ट कह कर कमरे से बाहर चले जाने के लिए कह दिया। 

टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन ने मुख्य चुनाव आयोग को चुनौती दी कि वे उस समय के सीसीटीवी  फूटेज या वीडियों को सार्वजनिक कर दें, सच्चाई का खुलासा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयोग को नौ पत्र लिखे, लेकिन उन्होंने उन पत्रों का कोई जवाब नहीं दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लेते ही उत्तेजित हो गए और टीएमसी के प्रतिनिधि मंडल को कमरे से निकल जाने के लिए कह दिया। कोई बहात ही नहीं सुनी। 

सुत्रों के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बचाव में चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन ने तेज आवास में बातचीत शुरी की और इस पर उन्हें संयत में रहने को कहा गया। इस पर डेरेक ओब्रायन बाहर चले गए।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/china-first-statement-on-ceasefire-to-promote-peace/155595

Related to this topic: