प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

टीएमसी को बड़ा झटका, सांसद मौसम नूर..

टीएमसी को बड़ा झटका, सांसद मौसम नूर कांग्रेस में शामिल

West bengal : पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले टीएमसी को करारा धक्का लगा।

टीएमसी को बड़ा झटका सांसद मौसम नूर कांग्रेस में शामिल

टीएमसी को बड़ा झटका, सांसद मौसम नूर कांग्रेस में शामिल |

West bengal : पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले टीएमसी को करारा धक्का लगा। उसका साथ छोड़ राज्यसभा सदस्य मौसम बेनजीर नूर ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ ऱाष्ट्रीय नेता जयराम रमेश, महासचिव व पश्चिम बंगाल के प्रभारी गुलाम अहमद मीर और पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने उन्हें दिल्ली स्थित मुख्यालय में अपनी पार्टी में शामिल कराने की औपचारिकता पूरी की। 

टीएमसी में छह साल रहने के बाद फिर कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने का कहा कि वे पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को उसी तरह मजबूत करेंगी, जिस तरह एबी गनी खान चौधरी ने काग्रेस को मजबूत करते रहे थे। वे एबी खान चौधरी के परिवार की है और दो बार कांग्रेस की सांसद रह चुकी हैं। 

मौसम बेनजीर नूर ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा टीएमसी की आला ममता बनर्जी को भेज दी है और राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे देंगी। उन्होंने कहा कि वे लोगों की सेवा  करने के जिस मकसद के टीएमसी में 2019 में गई थी, उनका वह मकसद पूरा होता नहीं दिखा और वे उपेक्षित भी थीं, इसलिए वे अपनी पुरानी पार्टी मे वापस आ गई।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग परिवर्तन और कांग्रेस को मजबूत स्थिति में देखना चाहते हैं। वे उनकी मंशा पूरी करने मददगार होंगी। उन्होंने कांग्रेस को सेकुलर बताते हुए कहा वे टीएमसी की तुलना में भाजपा को बड़ा शत्रु मानती है। कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि मौसम बेनजीर नूर का आने से पश्चिम बंगाल में पार्टी की स्थिति मजबूत होगी। मालदा में पार्टी की वैसी ही मजबूत स्थिति होगी जैसी एबी गनी खान चौधरी के समय थी। उन्होंने संकेत दिया कि टीएमसी में रह रहे पुराने कांग्रेस के नेताओं के लिए कांगेस का दरवाजा खुला हुआ है। 

कांग्रेस के महासचिव और पश्चिम बंगाल के पार्टी प्रभारी गुलाम अहमद मीर और वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने उम्मीद जताई कि मौसम बेनजीर नूर के कांग्रेस में शामिल होने से पश्चिम बंगाल में कांग्रेस तकतवर होगी। जयराम रमेश ने कहा कि “टीएम” का आधार “सी” रहा है। उनका संकेत था कि तृणणूल का आधार कांग्रेस रही है। कांग्रेस नेताओं के बल पर ही तृणमूल कांग्रेस बनी। नूर के कांग्रेस में शामिल होते वक्त पश्चिम बंगाल के नेता अधीर रंजन चौधरी मौजूद नहीं हो पाए। ओडिशा में कार्यक्रम होने की वजह से वे मौजूद नहीं हो पाए।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/first-the-attack-then-trump-claims-venezuelan-president-and-his-wife-detained/103459

Related to this topic: