पश्चिम बंगाल के दक्षिण चौबीस परगना जिले के तहत विधानसभ क्षेत्र पलता में टीएमसी के नेता-कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के कैडर के आईपीएस अजयपाल शर्मा के विरोध में सड़कों पर आ गए है।
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण चौबीस परगना जिले के तहत विधानसभ क्षेत्र पलता में टीएमसी के नेता-कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के कैडर के आईपीएस अजयपाल शर्मा के विरोध में सड़कों पर आ गए है। आईपीएस अजयपाल शर्मा को इनकाउंटर विशेषज्ञ माना जाता है। चुनाव आयोग 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण में विधानसभा चुनाव में उन्हें विशेष पुलिस अबजर्बर के तौर पर नियुक्त किया है और दक्षिण उत्तर चौबीस परगना के लोकसभा क्षेत्र डायंडहार्बर के तहत विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी है। पलता क्षेत्र की निगरानी का जिम्मा उन्हीं पर है।
घर-घर जांच और जहांगीर खान से टकराव
दक्षिण उत्तर चौबीस परगना में आईपीएस अजयपाल शर्मा ने पलता विधानसभा क्षेत्र के टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान की तलाश में पलता में घर-घर जाकर पूछताछ कर रहे थे। जहंगीर खान पर कई आपराधिक मामले हैं। पुलिस अधिकारी अजयपाल शर्मा जहांगीर खान के घर भी पहुंचे थे और उनके संरक्षक से पूछताछ की थी। इस पर जहांगीर को काफी नाराजगी है। जहांगीर का कहना है कि अजयपाल शर्मा ने उनके अंगरक्षक के साथ दुर्व्यवहार किया और धमकाया है। वे घर-घर जाकर लोगों को धमका रहे है। जहंगीर खान का कहना है कि वे भी कानूनी स्तर पर उनसे निपट लेंगे।
वोटरों को धमकाने के आरोपों पर एक्शन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जहांगीर खान और उनके लोगों पर स्थानीय वोटरों को धमकाने का आरोप है। इसी की तहकीकात के लिए आईपीएस अजयपाल शर्मा केंद्रीय बल के साथ पलता इलाके में गए थे और लोगों से पूछताछ की थी। आईपीएस अजयरपाल शर्मा के विरोध में पलता में टीएमसी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उस समय विरोध प्रदर्शन किया जब वे और दूसरे पुलिस अधिकारी पलता के क्षेत्र से गुजर रहे थे।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/us-admits-missile-defense-gaps-against-advanced-threats/180656
अमेरिका की मिसाइल रक्षा पर सवाल, बड़े हमलों के सामने सिस्टम कमजोर