प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मालदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

मालदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के पहले टीएमसी करना चाहती है अपना कार्यक्रम

पश्चिम बंगाल के मालदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “विजय संकल्प रैली” होने के पहले टीएमसी अपनी “आबार ममता सरकार” रैली कर बुलंद हो जाना चाहती है।

मालदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के पहले टीएमसी करना चाहती है अपना कार्यक्रम

फाइल फोटो |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “विजय संकल्प रैली” होने के पहले टीएमसी अपनी “आबार ममता सरकार” रैली कर बुलंद हो जाना चाहती है। टीएमसी की राज्यसभा की सदस्य मौसम बेनजिर नूर के कांग्रेस में शामिल हो जाने से मालदा की राजनीति में टीएमसी को झटका लग चुका है।

खराब मौसम के कारण पीएम मोदी नहीं पहुंच पाए थे ताहेरपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मालदा में 18 जनवरी को आना तय माना जा रहा है। उनको मालदा के पड़ोसी जिले नदिया के ताहेरपुर में 20 दिसंबर को भाजपा के “परिवर्तन संकल्प रैली” में आना था। वे कोलकाता तक आए भी लेकिन ताहेरपुर मौसम खराब होने की वजह से नहीं पहुंच पाए। उन्होंने कोलकाता से ही वर्चुअल के माध्यम से ताहेरपुर के कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं-कार्यकर्तों-समर्थकों को संबिधित किया और पश्चिम बंगाल में महा जंगल राज बता गए। उनका ताहेरपुर न पहुंच पाना भाजपा के लिए अफसोसजनक रहा। भाजपा चाहती थी कि फिर उनका कार्यक्रम हो। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिसंबर के आखिर के तीन दिन कोलकाता में रह कर पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं की बैठक की और विधानसभा चुनाव की रणणनीति तय की। उनकी मौजूदगी में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने प्रधानमंत्री से मालदा में कार्यक्रम बनाने का अमुरोध किया।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से भाजपा के नेताओं-कार्यकर्तायों को मिलेगा और बल

जानकारों के अनुसार टीएससी यह नजरअंदाज नहीं कर पा रही है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से भाजपा के नेता-कार्यकर्ता की सक्रियता और उत्साह बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र के कार्यक्रम से भाजपा के नेताओं-कार्यकर्तायों को और बल मिलेगा। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के पहले आठ जनवरी को मालदा में रैली करने का कार्यकग्रम बनाया है। दो या तीन दिन पहले ही मालदा में अभिनेता और टीएमसी का साथ छोड़ भाजपा में आए और दादा साहेव फाल्के पुरस्कार और पद्मभूषण सम्मान से नवाजे जा चुके मिथुन चक्रवर्ती सभा कर अभिषेक बनर्जी के अनुकूल माहौल बना देंगे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bumper-openings-announced-for-up-health-and-medical-departments/103607

यूपी में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग में होंगी बम्पर भर्तियां

Related to this topic: