मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की महू तहसील के सिमरोल क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है।
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की महू तहसील के सिमरोल क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ खड़ी एक स्विफ्ट कार में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से करीब चार साल के एक मासूम बच्चे की जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान चिराग के रूप में हुई है।
आग का गोला बनी कार
घटना के समय चिराग के पिता, संजय, कार के पास ही सड़क किनारे पानी पी रहे थे। तभी अचानक खड़ी कार आग का गोला बन गई। कार में आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर बैठे मासूम को बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिला। पिता की आंखों के सामने ही उनके कलेजे का टुकड़ा आग की लपटों में घिर गया। कार (नंबर: DL 8CA D3786) पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही सिमरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर खड़ी कार में अचानक आग कैसे लगी। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है। गर्मी के मौसम में वाहनों के अंदर ज्वलनशील पदार्थ न रखें और समय-समय पर कार की वायरिंग की जांच करवाते रहें। बच्चों को अकेले वाहन में छोड़ना जोखिम भरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bhopal-metro-upgrades-800-cr-signaling-project-begins-on-priority-corridor/152703
भोपाल मेट्रो की रफ़्तार को लगेंगे पंख: ₹800 करोड़ की लागत से सिग्नलिंग सिस्टम का काम शुरू