प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

टोंक कलां पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 5, दो अब भी लापता

देवास जिले के टोंक कलां क्षेत्र में 14 मई को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में मृतकों की संख्या अब 5 हो गई है।

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 5 दो अब भी लापता

Tonk Kalan Firecracker Factory Blast, Death Toll Rises to 5 |

देवास (मध्य प्रदेश)। जिले के टोंक कलां क्षेत्र में 14 मई को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में मृतकों की संख्या अब 5 हो गई है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया और आसपास के घरों में भी कंपन महसूस किया गया।

दो मजदूर अभी भी हैं लापता

फैक्ट्री में काम करने वाले दो मजदूर, राजू और बाबुल, धमाके के बाद से अभी तक लापता हैं। उनके साथियों का कहना है कि उन्हें आखिरी बार बिलिंग रूम में देखा गया था। मलबे में उनकी तलाश अभी भी जारी है। मालूम हो कि गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। कई घायलों की हालत नाजुक पटाखा फैक्ट्री में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में कई अन्य घायल जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं। उनकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। 

सामान्य रूप से घायल को किया गया डिस्चार्ज

जिला अस्पताल में भर्ती 11 सामान्य रूप से घायल श्रमिकों में से 9 श्रमिकों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रशासन ने इन्हें सरकारी वाहनों से रेलवे स्टेशन पहुँचाया, जहाँ से वे पहले इटारसी और फिर अपने गृह राज्य दरभंगा (बिहार) के लिए रवाना होंगे। करीब 3 से 4 श्रमिकों की हालत अब भी अत्यंत नाजुक बनी हुई है। इनका इलाज इंदौर के एमवाई (MY) अस्पताल और देवास के निजी अस्पतालों में चल रहा है।

प्रशासन ने तीन टीम गठित की

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं जो घटना के तकनीकी और कानूनी पहलुओं की जांच कर रही हैं। तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं। मालूम हो कि यह विस्फोट गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुआ था। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई और फैक्ट्री की इमारत पूरी तरह जमींदोज हो गई। शुरुआती जांच में सुरक्षा नियमों की अनदेखी और अवैध संचालन की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/bca-chief-congratulates-vaibhav-on-india-a-selection/205283

वैभव सूर्यवंशी के भारत-ए में चयन पर बीसीए अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने दी बधाई

Related to this topic: