प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रूस से आए पर्यटकों ने किए बालाजी के दर्शन

रूस से आए पर्यटकों ने किए बालाजी के दर्शन, बागेश्वर बाबा ने दिया आशीर्वाद

पूरी दुनिया में आस्था का केंद्र बन चुके बागेश्वर धाम में विदेश से भी बड़ी संख्या में लोग बालाजी के दर्शन करने और महाराज का आशीर्वाद लेने आ रहे हैं।

रूस से आए पर्यटकों ने किए बालाजी के दर्शन बागेश्वर बाबा ने दिया आशीर्वाद

Tourists from Russia visited the Balaji temple |

छतरपुर। पूरी दुनिया में आस्था का केंद्र बन चुके बागेश्वर धाम में विदेश से भी बड़ी संख्या में लोग बालाजी के दर्शन करने और महाराज का आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। रूस से आए पर्यटकों के एक दल ने बालाजी के दर्शन करते हुए महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। बागेश्वर महाराज ने सबको स्वस्थ और प्रसन्न रहने का आशीर्वाद दिया। इसी बीच पर्यटक दल जय श्री राम और सन्यासी बाबा की जय के नारे उद्घोषित करता रहा।

सनातन परंपरा को समझने का किया प्रयास

रूस से आए एक दर्जन से अधिक महिला पुरुषों ने बालाजी के दर्शन किए। प्रधान पुजारी प्रदीप महाराज ने गाइड के माध्यम से पर्यटकों को बालाजी की महिमा एवं सन्यासी बाबा की सिद्धियों के बारे में विस्तार से बताया। पर्यटक दल ने सनातन परंपरा को गहराई से समझने का प्रयास किया।

बागेश्वर महाराज से भेंट की

पर्यटक दल ने जब बागेश्वर महाराज से भेंट की तो उन्होंने अपने जीवन संघर्ष और साधना यात्रा की प्रेरणादाई कथा से अवगत कराया। महाराज श्री द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं सनातन की परंपरा आगे बढ़ाने के संबंध में किए जाने वाले कार्यों से भी वे अवगत हुए। धाम में समाज सेवा, धर्म सेवा, अन्न सेवा, पर्यावरण सुरक्षा जैसे विभिन्न विषयों के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई। महाराज श्री ने सभी पर्यटकों को सन्यासी बाबा की सिद्ध अभिमंत्रित भभूत दी। पर्यटकों ने बागेश्वर बालाजी भगवान की जय, सन्यासी बाबा की जय के नारे लगाए।

मुस्लिम महिला ने अपनाया सनातन

बागेश्वर बाबा बोले- समय बदल गया है, लोग- पब, होटल, मकबरा से नहीं, अयोध्या, मथुरा, बागेश्वर धाम से कर रहे नए वर्ष की शुरुआत। बाबा बागेश्वर की कथा में दो बच्चों संग मुस्लिम महिला ने अपनाया सनातन, बोली-नहीं चाहिए मुस्लिम धर्म,पूजा –पाठ वाली दुनिया बहुत अच्छी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/five-day-mahakal-mahotsav-begins-shankar-mahadevan-will-give-a-presentation/104971

पांच दिवसीय महाकाल महोत्सवशुरू, शंकर महादेवन देंगे 'शिवोहम्' की भव्य प्रस्तुति

Related to this topic: