भगवानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भग्यापुर में एक वर्ग विशेष के युवाओं ने मामूली बात पर गल्ला व्यापारी के साथ जमकर मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
खरगौन (मध्यप्रदेश)। भगवानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भग्यापुर में बीती रात उस समय तनाव की स्थिति देखने को मिली, जब एक वर्ग विशेष के युवाओं ने मामूली बात पर गल्ला व्यापारी के साथ जमकर मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। मामले में पुलिस ने दस लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की हैं।
गाली-गलौज का विरोध करने पर भड़की हिंसा
जानकारी अनुसार, गल्ला व्यापारी गणेश मालवीया ने बताया, "शुक्रवार रात्रि करीब 8 बजे घर के पास स्कूल परिसर में टहलने गया था। इस दौरान जयू पिता खलील, बबलू पिता बदरू, हुजू पिता मेहराज जाति मूसलमान मोबाइल पर गाली-गलौज कर रहे थे। मैं इन्हें समझाने गया तो, तीनों ने मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर मुझे अश्लील गालियां दी।"
घर पहुंचकर किया हंगामा और मारपीट
पीड़ित ने बताया कि, "इस दौरान हुजू ने मेरे कपाल पर पत्थर मारा और बबलू और जयू ने लकड़ी से हमला कर दिया। मैं बचकर घर पहुंचा। तभी इतने में बड़ी संख्या में वर्ग विशेष के लोग,युवा इकट्ठे होकर मेरे घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इनमें कालू पिता मुजफ्फर, रमजान पिता हबीब, खलील पिता काले, शकील पिता काले, शरीफ पिता हबीब, आरिफ पिता हबीब, बदरू पिता फखर सहित आदि लोग शामिल थे। मौके पर महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। जिसका वीडियो भी बना हुआ हैं।"
तलवार और लकड़ी लेकर पहुंचे आरोपी
वहीं गणेश मालवीया के पुत्र हर्षराज मालवीया ने बताया कि झगड़े के दौरान कुछ लोग लकड़ी और एक, दो युवक तलवार लेकर घर पर मारने आए थे। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। मारपीट में घायल गणेश मालवीया के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस जांच में जुटी, दस लोगों पर मामला दर्ज
देर रात्रि एसडीओपी राकेश आर्य भी थाने पर पहुंचे और थाना प्रभारी इलापसिंह मुजाल्दे से जानकारी ली। एसडीओपी ने घटना स्थल पर जाकर स्थिति भी जानी। थाना प्रभारी इलापसिंह मुजाल्दे ने कहा कि फरियादी की शिकायत पर दस लोगों पर मामला दर्ज किया हैं। फिलहाल मामला विवेचना में हैं। वहीं घटना की जानकारी लगते ही हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता भी पुलिस थाने पहुंचे।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा, दवाई लेने जा रहे वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत