प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

24 वर्षीय युवक की डूबकर मौत

खरगौन के महेश्वर नर्मदा घाट पर दर्दनाक हादसा, नहाते समय 24 वर्षीय युवक की डूबकर मौत

महेश्वर के नर्मदा घाट पर नहाते समय 24 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। रेस्क्यू के बाद अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

खरगौन के महेश्वर नर्मदा घाट पर दर्दनाक हादसा नहाते समय 24 वर्षीय युवक की डूबकर मौत

Khargone: Tragic Accident at Maheshwar Narmada Ghat: 24-Year-Old Drowns While Bathing |

खरगौन (मध्यप्रदेश)। धार्मिक एवं पर्यटन नगरी महेश्वर के नर्मदा घाट पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। महाराष्ट्र के अहिल्या नगर निवासी 24 वर्षीय ऋतिक पिता सुरेश मंडले अपने सात दोस्तों के साथ शुक्रवार रात को अपने घरों से घूमने के लिए महेश्वर आए थे। 

डूबते समय ऋतिक और उसके साथियों ने लगाई आवाज

शनिवार सुबह सभी मित्र स्नान के लिए महेश्वर स्थित नर्मदा तट पर पहुंचे थे।सभी नर्मदा नदी में स्नान कर रहे थे तभी, नहाते समय ऋतिक को घाट की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वह अचानक गहरे पानी में चला गया। डूबते समय उसने और उसके साथियों ने काफी देर तक मदद के लिए आवाज लगाई लेकिन गोताखोर घाट पर मौजूद नहीं थे, सूचना मिलते ही गोताखोरों ने तत्काल सर्चिंग अभियान शुरू किया और कुछ देर बाद युवक को पानी से बाहर निकाला।

जांच के बाद युवक को मृत घोषित

बाहर निकालते समय उसकी हल्की सांसें चल रही थीं। साथियों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेश्वर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

घाटों पर लगातार डूबने की घटनाएं आ रही सामने

इस घटना के बाद एक बार फिर महेश्वर के नर्मदा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नागरिकों का कहना है कि, घाटों पर लगातार डूबने की घटनाएं हो रही हैं, इसके बावजूद पर्याप्त चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा बैरिकेडिंग, प्रशिक्षित लाइफगार्ड और अन्य आवश्यक इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

कई बार शिकायतों के बावजूद हालात जस के तस

कई बार प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया है, लेकिन हालात में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। अब सवाल यह है कि, आखिर लगातार हो रहे इन हादसों की जिम्मेदारी कौन लेगा और प्रशासन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाएगा। 

यह भी पढ़ेंः    रायबरेली में संदिग्ध हालात में 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी, मवेशी चराकर लौटने के बाद उठाया आत्मघाती कदम

Related to this topic: