प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तालाब में डूबा परिवार, 5 की मौत

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से मां और चार बच्चों की मौत; गांव में मातम

मोतिहारी के बभनौली गांव में तालाब में डूबने से एक मां और उसके चार बच्चों की मौत हो गई।

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा तालाब में डूबने से मां और चार बच्चों की मौत गांव में मातम

Tragic Incident in Motihari |

मोतिहारी (बिहार)। जिले के गोविन्दगंज थाना क्षेत्र स्थित बभनौली गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। तालाब में डूबने से मां और उसके चार बच्चों की जान चली गई, जिसके बाद गांव में मातम पसरा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को तालाब से बाहर निकाला

घटना की सूचना मिलते ही गोविन्दगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। मृतकों की पहचान सुशीला देवी, उनके पुत्र अविनाश कुमार और रवि कुमार, तथा पुत्रियां अमृता कुमारी और पम्मी कुमारी के रूप में हुई है। एक साथ पांच अर्थियां उठने की खबर से ग्रामीण स्तब्ध हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सभी संभावित पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है और गांव में शोक व सन्नाटे का माहौल बना हुआ है। 

यह भी पढ़ेंः बहराइच सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 17 बोरी यूरिया के साथ 4 नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Related to this topic: