प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पत्नी से विवाद के बाद टूट गया व्यापारी

कमरे में बंद होकर उठाया खौफनाक कदम, दरवाजा तोड़ा तो लटक रहा था शव

पत्नी से दो दिन से चल रहे विवाद के चलते पति ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

कमरे में बंद होकर उठाया खौफनाक कदम दरवाजा तोड़ा तो लटक रहा था शव

Tragic Incident: Person Found Dead After Taking Extreme Step Inside Locked Room |

बांदा (उत्तर प्रदेश)। दो दिन से मन में चल रही उथल-पुथल और घरेलू विवाद ने आखिरकार एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी 40 वर्षीय व्यापारी सुनील उर्फ सोना चौरसिया ने शुक्रवार सुबह कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। दो घंटे तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो मां ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। स्वजन ने दरवाजा तोड़ा तो सामने का मंजर देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

दो दिन से घर लौट रहा था सीधे गांव

सुनील शहर के ई-बस स्टैंड के पास चाय-पान की गुमटी चलाता था और लखन कॉलोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार को पत्नी खुशी से किसी घरेलू बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान नजर आ रहा था और पिछले दो दिनों से गुमटी बंद करने के बाद सीधे गांव चला जाता था।

सुबह कमरे में गया, फिर नहीं लौटा

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सुनील कमरे से बाहर आया। कुछ देर बाद वह पहली मंजिल स्थित कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर मां बिट्टन ने बेटे को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका में स्वजन ने दरवाजा तोड़ा। दरवाजा खुलते ही सुनील का शव फंदे पर लटकता मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। स्वजन आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मां-पत्नी समेत पूरा परिवार बेहाल

सुनील की मौत की खबर फैलते ही परिवार में मातम छा गया। मां और पत्नी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में सुबह तक रोजमर्रा की जिंदगी चल रही थी, वहां अचानक मातम पसर गया। बिसंडा थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ेंः रातभर से गायब 3 साल की मासूम का सुबह गोबर से भरे गड्ढे में मिल शव

Related to this topic: