प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चिंगारी और धुएं से रेल यात्रियों में मचा हड़कंप

नरसिंहपुर में ट्रेन की बोगी के ब्रेक जाम, चिंगारी और धुएं से यात्रियों में मचा हड़कंप

नरसिंहपुर के श्रीधाम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की एक बोगी के ब्रेक जाम होने से चिंगारी और धुआं निकलने लगा। रेलवे कर्मचारियों ने समय रहते सुधार कर ट्रेन को रवाना किया।

नरसिंहपुर में ट्रेन की बोगी के ब्रेक जाम चिंगारी और धुएं से यात्रियों में मचा हड़कंप

Train Brake Jam Sparks Panic at Narsinghpur Railway Station |

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। जिले के श्रीधाम रेलवे स्टेशन पर शनिवार को जबलपुर से वैरावल (राजकोट) तक जाने वाली अप दिशा की 11464 ट्रेन की एक बोगी के ब्रेक जाम हो गए। ब्रेक और पहिए के घर्षण से उठी चिंगारी और धुएं से यात्रियों में घबराहट बढ़ गई। श्रीधाम रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद रेल कर्मचारियों ने सुधार कार्य कराया।

करीब 20 मिनट तक ट्रेन यहां खड़ी रही

श्रीधाम स्टेशन के प्रबंधक भोलाराम पोरते ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजकर 55 मिनट पर प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर रुकी थी। इसकी बोगी के एस 3 से चिंगारी निकलने, धुआं उठने की सूचना मिली थी। हालांकि कोई गंभीर समस्या नहीं थी। दरअसल, बोगी के ब्रेक बाइंड हो गए थे।

ट्रेन में आई समस्या को किया गया दुरुस्त

ट्रेन चालक और गार्ड की मौजूदगी में रेल कर्मचारियों ने समस्या को दुरुस्त किया। इसके बाद ट्रेन को आगे रवानगी दी गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन से कर्मचारियों द्वारा अग्नि सामक यंत्र का प्रयोग किया गया ओर सुधार के बाद यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।

यह भी पढ़े:   बलिया में स्कूल बसों पर सख्ती: 10 दिन में फिटनेस टेस्ट कराएं, नहीं तो होगी FIR

Related to this topic: