प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चंदौली में ट्रिपल मर्डर आरोपी ढेर

चंदौली में तीन हत्याओं का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

उत्तर प्रदेश के चंदौली में तीन अलग-अलग लोगों की हत्या करने वाले आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई।

चंदौली में तीन हत्याओं का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Chandauli News |

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली में तीन अलग-अलग लोगों की हत्या करने वाले आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक Aakash Patel ने बताया कि थाना अलीनगर क्षेत्र में 10 और 11 मई को तीन अलग-अलग घटनाओं में लोगों को गोली मारकर हत्या की गई थी।

अस्पताल में महिला की हत्या के बाद पकड़ा गया आरोपी

एसपी आकाश पटेल के अनुसार, आज सुबह अस्पताल में एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया था। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह साल 2021 में सेना से पदमुक्त हुआ था। इसके बाद 29 अप्रैल को वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए पंजाब से बिहार गया था, लेकिन शराब की लत के कारण नौकरी से निकाल दिया गया।

ट्रेनों में भी की थी दो हत्याएं

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानसिक रूप से बेहद आक्रोशित और विचलित था। उसने 10 मई को चंदौली में एक पैसेंजर ट्रेन में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद दूसरी ट्रेन में भी एक अन्य यात्री को गोली मार दी थी। आज सुबह उसने अस्पताल में एक महिला को निशाना बनाया।

क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान मुठभेड़

पुलिस आरोपी को क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी की, जिसमें आरोपी को दो गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिना रंजिश के कर रहा था हत्याएं

एसपी आकाश पटेल ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कहा था कि वह बेहद गुस्से में था और बिना किसी व्यक्तिगत रंजिश के रैंडम तरीके से लोगों की हत्या कर रहा था। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े: पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द बढ़ेंगे

https://www.primenewsnetwork.in/india/petrol-diesel-prices-may-rise-soon/203848

Related to this topic: