प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

रायबरेली में बड़ा हादसा

हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद धू-धू कर जली भूसी लदी ट्रक, चालक-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

रायबरेली के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में हाई टेंशन तार से ट्रक टकराने पर भूसी लदी गाड़ी में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे में चालक और क्लीनर सुरक्षित बच गए।

हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद धू-धू कर जली भूसी लदी ट्रक चालक-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

Truck Catches Fire After Contact with High-Tension Wire |

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के नगदिल पुर गांव के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सड़क से गुजर रही भूसी लदी एक ट्रक ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई। तार छूते ही ट्रक में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा। गनीमत रही कि आग लगते ही चालक और क्लीनर ने सूझबूझ दिखाई और ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

​देखते ही देखते राख का ढेर बनी ट्रक

​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक में भूसी ओवरलोड थी, जिसके चलते वह सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तारों से टकरा गई। तार छूते ही एक जोरदार चिंगारी निकली और सूखी भूसी ने तुरंत आग पकड़ ली। हवा के रुख के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।

​दमकल की कई गाड़ियां मौके पर,​ बड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गुरबक्शगंज थाना पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर इलाके की बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कराई गई। दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक और उसमें लदी भूसी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। चालक और क्लीनर सुरक्षित हैं। फिलहाल यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कुचामन में NI कोर्ट का शुभारंभ, चेक बाउंस मामलों के त्वरित निस्तारण का रास्ता हुआ आसान

Related to this topic: