प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एसओडी बार में चाकूबाजी और तोड़फोड़

कोटा में बार में सीट बदलने को लेकर विवाद के बाद चाकूबाजी और तोड़फोड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

कोटा के कैथून थाना क्षेत्र स्थित बार में सीट बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद चाकूबाजी और तोड़फोड़ करने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने कार समेत गिरफ्तार कर लिया है।

कोटा में बार में सीट बदलने को लेकर विवाद के बाद चाकूबाजी और तोड़फोड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Two arrested for stabbing and vandalism at Kota bar over seat dispute |

कोटा (राजस्थान)। कैथून थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुरा स्थित एसओडी बार एंड रेस्टोरेंट में चाकूबाजी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी विकास उर्फ विक्की नरवाल (28) निवासी घोड़े वाले बाबा बस्ती और दीपक उर्फ दीपू कालिया (19) निवासी सुंदर नगर को नॉर्दर्न बाइपास के पास ब्लैक होंडा सिटी कार से पकड़ा गया।

सीट बदलने के विवाद पर चाकू से हमला

पुलिस के अनुसार 16 सितंबर की रात सीट बदलने की मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों ने रेस्टोरेंट कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर दिया और तोड़फोड़ की। अगले दिन 17 सितंबर को आरोपी तलवार और डंडे लेकर दोबारा रेस्टोरेंट पहुंचे और तोड़फोड़ की।

नॉर्दर्न बाइपास से दबोचे गए मुख्य आरोपी

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में कैथून थाना पुलिस, डीएसटी और साइबर टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। सूचना मिलने पर नॉर्दर्न बाइपास के पास कार को घेरकर दोनों को गिरफ्तार किया गया। कार में सवार अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार वारदात में शामिल अधिकांश आरोपी लूट, चेन स्नेचिंग, वाहन चोरी और मारपीट के मामलों में वांछित हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें:   डिंडौरी में पारिवारिक विवाद के चलते दामाद ने की सास के साथ मारपीट, घायल महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Related to this topic: