प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हत्या के प्रयास मे दो आरोपी गिरफ्तार

देवबंद में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त स्टम्प बरामद

देवबंद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए दो स्टम्प भी बरामद किए गए हैं।

देवबंद में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त स्टम्प बरामद

Two Arrested in Attempt to Murder Case in Deoband |


सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो स्टम्प भी बरामद किए गए हैं।

आरोपियों ने लाठी-डंडों, क्रिकेट बैट और स्टम्प से भाइयों पर किया हमला 

पुलिस के अनुसार, 7 जून को नकुड़ निवासी परमजोत सिंह ने थाना देवबंद में तहरीर देकर बताया था कि वह अपने भाई हरकीरत सिंह के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी अभिषेक उर्फ नितिन और उसके साथियों ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों, क्रिकेट बैट और स्टम्प से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे

 पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को गिरफ्तारी के दिए निर्देश 

घटना के आधार पर थाना देवबंद में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे. इसी क्रम में आज थाना देवबंद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित चल रहे नितिन कुमार उर्फ अभिषेक पुत्र नाथीराम उर्फ संता तथा राहुल पुत्र नरेश निवासीगण तल्हेड़ी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए दो स्टम्प भी बरामद किए गए.

 आरोपी पे पहले से ही मारपीट और अन्य आपराधिक धाराओं का मुकदमा दर्ज

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी नितिन उर्फ अभिषेक के खिलाफ पहले भी मारपीट और अन्य आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है. 

यह भी पढ़ें: साड़ी के फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

Related to this topic: