प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अयाना PHC में चोरी का खुलासा

अयाना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार, 4-5 सदस्यीय गिरोह का संदेह

अयाना PHC में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 4-5 सदस्यीय गिरोह दिन में रैकी कर रात में सरकारी भवनों में चोरी करता था।

अयाना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार 4-5 सदस्यीय गिरोह का संदेह

Two Arrested in Ayana PHC Theft Case, 4-5 Member Gang Suspected |

कोटा (राजस्थान)। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अयाना में हुई चोरी के मामले में अयाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में 4 से 5 लोगों का गिरोह शामिल है, जो दिन में सरकारी भवनों की रैकी करने के बाद रात में मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

पीएचसी चोरी मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि 23 अगस्त 2026 को थाना अयाना में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में बंकट उर्फ गौरीशंकर (25) निवासी प्रेमपुरा, हाल अयाना तथा विशाल उर्फ लेखराज (21) निवासी मऊ, थाना मांगरोल, जिला बारां, हाल गुलाब नगर, अयाना को गिरफ्तार किया गया।

कंप्यूटर रूम का ताला तोड़कर मॉनिटर और बैटरियां चोरी

फरियादी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अयाना श्री जगदीश मीणा ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि 22 अगस्त की रात प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चोरी हुई। अगले दिन सुबह करीब 7 बजे सफाई कर्मचारी मुख्य द्वार का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो कंप्यूटर रूम का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे से एक एलईडी मॉनिटर, दो इनवर्टर बैटरियां, एक इनवर्टर सहित अन्य सामान गायब मिला। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी जांच और मुखबिरों की सूचना से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण रामकल्याण मीणा के सुपरविजन तथा वृत्ताधिकारी इटावा ओमप्रकाश सरावग के सुपरविजन में थानाधिकारी अयाना रघुवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान एवं मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ एवं मामले में आगे अनुसंधान किया जा रहा है।

सरकारी भवनों की दिन में रैकी, रात में चोरी करता था गिरोह

पुलिस के अनुसार गिरोह में करीब 4 से 5 व्यक्ति शामिल हैं। गिरोह के सदस्य दिन में चोरी के लिए सरकारी भवनों की रैकी करते थे। इसके बाद रात के समय मौका देखकर सरकारी भवनों में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों तथा चोरी गए सामान के संबंध में भी जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें:   बरेली में 18 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने हत्या तो पुलिस ने हादसा बताया

Related to this topic: