प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

खेत विवाद में हत्या का 48 घंटे में खुलासा

झालावाड़ में खेत विवाद में हत्या का 48 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

झालावाड़ पुलिस ने खेत विवाद में हुई हत्या का 48 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी और मामले की जांच में जुटी है।

झालावाड़ में खेत विवाद में हत्या का 48 घंटे में खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

Two Arrested in Jhalawar Farm Dispute Murder Case Within 48 Hours |

झालावाड़ (राजस्थान)। सरोला कलां थाना पुलिस ने खेत के विवाद में हुई हत्या के मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने हत्या के आरोपी भगवानलाल पुत्र छोटेलाल और राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र छोटेलाल निवासी खंडी, थाना सरोला कलां को गिरफ्तार किया है। 

खेत और रास्ते के विवाद में हुआ हमला

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को खंडी निवासी मूलचंद मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई इंदरराज मीणा खेत पर ट्रैक्टर लेकर गया था। इसी दौरान पुराने खेत और रास्ते के विवाद को लेकर आरोपियों ने फरसी और तलवार से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल इंदरराज को पहले खानपुर अस्पताल और बाद में झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

रंजिश बनी हत्या की वजह, हथियारों की तलाश जारी

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी खानपुर और थाना सरोला कलां की टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और गहन पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों भगवानलाल और राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी और मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपियों के बीच खेत की मेड़ और रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। 

यह भी पढ़ें:   डिंडोरी में किराना व्यवसायी की हत्या, घर में चोरी के बाद वारदात से इलाके में सनसनी

Related to this topic: