प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इंटरलॉकिंग फैक्ट्री चोरी का खुलासा

सुल्तानपुर में इंटरलॉकिंग फैक्ट्री चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और चोरी का सामान बरामद

सुल्तानपुर के चांदा थाना पुलिस ने इंटरलॉकिंग फैक्ट्री में चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया।

सुल्तानपुर में इंटरलॉकिंग फैक्ट्री चोरी का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार और चोरी का सामान बरामद

Two Arrested in Sultanpur Factory Theft Case, Stolen Goods Recovered |

सुल्तानपुर (उत्तरप्रदेश)। चांदा थाना पुलिस ने इंटरलॉकिंग फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

चेकिंग के दौरान मिली आरोपियों की सूचना

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार तड़के थाना चांदा की टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 10 जुलाई को दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित दो वांछित आरोपी सदरपुर-गारवपुर कोथरा मुख्य मार्ग के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक विश्वकर्मा पुत्र लालचंद्र विश्वकर्मा तथा शिवम वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा, निवासी उधरनपुर थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया।

लोहे के पाइप और साइडर बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 लोहे के चौकोर पाइप (करीब 10 फीट लंबे), चार लोहे के साइडर (करीब 10 फीट) तथा चार अन्य लोहे के साइडर (करीब 4 फीट) बरामद किए हैं। यह सामान इंटरलॉकिंग फैक्ट्री से चोरी किया गया था।

बरामदगी के आधार पर बढ़ाई गई धाराएं

पुलिस के मुताबिक इस संबंध में थाना चांदा में पहले से मुकदमा दर्ज था, जिसमें बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक शशि प्रकाश वर्मा, उपनिरीक्षक अवधेश यादव, हेड कांस्टेबल शहनवाज तथा कांस्टेबल अभिषेक पासवान की प्रमुख भूमिका रही।   

यह भी पढ़े:   अमेठी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति-ससुराल पक्ष के खिलाफ दी तहरीर

Related to this topic: