समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में एक दवा दुकानदार से WhatsApp कॉल के जरिए तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
Two Brothers Arrested from Ayodhya for Extorting ₹3 Lakh from Medical Store Owner in Samastipur |
समस्तीपुर (बिहार)। जिले के वैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूसारोड बाजार स्थित एक दवा दुकानदार से रंगदारी मांगने के आरोप में समस्तीपुर पुलिस ने श्रीरामपुर अयोध्या से दो भाइयों को गिरफ्तार किया है, उक्त गिरफ्तार आरोपी भाईयों की पहचान वार्ड नंबर-1 निवासी स्व. जगरनाथ ठाकुर के पुत्र दीपू कुमार और रंजीत कुमार के रूप में की गई है।
वैनी थाने में दिया लिखित आवेदन
बताते चलें कि पीड़ित दवा दुकानदार जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर बथुआ गांव निवासी अजय कुमार सिंह ने वैनी थाने में लिखित आवेदन देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार पुलिस प्रशासन से लगायी थी। पीड़ित दवा दुकानदार अजय कुमार सिंह ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि आरोपितों ने उसके मोबाइल पर WhatsApp कॉलिंग कर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी, रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
आवेदन का जांच कर आरोपी दोनों सगे भाइयों को किया गिरफ्तार
वहीं इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है, कि पीड़ित दवा दुकानदार अजय कुमार सिंह द्वारा दी गई लिखित आवेदन का जांच कर आरोपी दोनों सगे भाइयों दीपू कुमार और रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुट गई हैं।
यह भी पढ़ेंः ऑनलाइन ट्यूटर की नौकरी का झांसा देकर युवती से ₹42,279 की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला