प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सिंगरौली के कोनी तालाब हादसे में दो मासूमों की...

सिंगरौली के कोनी तालाब हादसे में दो मासूमों की मौत, एक को बचाने गया दूसरा बच्चा भी डूबा

​सिंगरौली। जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ सरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले...

सिंगरौली के कोनी तालाब हादसे में दो मासूमों की मौत एक को बचाने गया दूसरा बच्चा भी डूबा

सिंगरौली के कोनी तालाब हादसे में दो मासूमों की मौत, एक को बचाने गया दूसरा बच्चा भी डूबा |

​सिंगरौली। जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ सरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोनी गांव में सोमवार दोपहर को तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

​नहाते समय हुआ हादसा, आपस में रिश्तेदार थे दोनों बच्चे

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर लगभग 2:00 बजे की है। कोनी गांव के कुछ बच्चे पास ही स्थित तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे। मृतकों की पहचान आपस में रिश्तेदार के रूप में हुई है, जिनमें एक बच्चा प्रमोद है। 

एक को बचाने के चक्कर में डूबा दूसरा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे जब तालाब में नहा रहे थे, तभी गहरे पानी में चले जाने के कारण एक बच्चा अचानक डूबने लगा। उसे डूबता देख, तालाब में मौजूद दूसरा बच्चा उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन पानी गहरा होने और सही अंदाजा न मिल पाने के कारण, बचाने गया दूसरा मासूम भी खुद को संभाल नहीं पाया और दोनों बच्चे देखते ही देखते गहरे पानी में समा गए।

​गांव में पसरा मातम

​तालाब किनारे मौजूद अन्य बच्चों और ग्रामीणों को जैसे ही इस हादसे की भनक लगी, मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों मासूमों की सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही सरई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/constable-attacks-head-constable-with-axe-in-rewa/203969

Related to this topic: