प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बेलगावी में शुगर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो...

कर्नाटक: बेलगावी में शुगर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो की मौत, छह घायल

कर्नाटक के बेलगावी जिले के माराकुम्बी गांव स्थित इनामदार शुगर फैक्ट्री में बुधवार को एक बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई है जबकि छह अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

कर्नाटक बेलगावी में शुगर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो की मौत छह घायल

फाइल फोटो |

बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी जिले के माराकुम्बी गांव स्थित इनामदार शुगर फैक्ट्री में बुधवार को एक बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई है जबकि छह अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बॉयलर से मजदूरों पर गिरा था गर्म पिघला हुआ पदार्थ

पुलिस के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई जब बॉयलर से गर्म पिघला हुआ पदार्थ मजदूरों पर गिर गया जिससे वे गंभीर रूप से जल गए। अधिकारियों के मुताबिक, चार घायलों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। एक घायल मजदूर को बेलगावी के बैलहोंगल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायलों को बेलगावी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेलगावी के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस के. रामराजन ने बताया कि इस हादसे को लेकर मामला दर्ज किया गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। शुगर फैक्ट्री मुरगोड पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आती है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/stock-market-continues-to-fall-for-the-third-consecutive-day/104003

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट का सिलसिला जारी

Related to this topic: