प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बलरामपुर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 1941 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बसंतपुर पुलिस ने एक ट्रक से लगभग 1941.110 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब ₹10 करोड़ बताई जा रही है।

बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ट्रक से 1941 किलो गांजा बरामद दो तस्कर गिरफ्तार

Two Held with 1941 Kg Ganja Worth ₹10 Crore in Balrampur |

बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। बलरामपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ट्रक से लगभग 1941.110 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब ₹10 करोड़ बताई जा रही है। मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त ट्रक की कीमत लगभग ₹50 लाख है।

तकनीकी इनपुट के आधार पर घेराबंदी कर दबोचा

इस कार्रवाई में कुल जब्ती का मूल्य करीब ₹10.50 करोड़ आंका गया है। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन में जिले में लगातार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 11-12 जून की दरम्यानी रात थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक जितेन्द्र सोनी को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सूचना मिली कि गांजा तस्करी में संलिप्त मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा क्षेत्र में सक्रिय है।

ट्रक से 62 पैकेट गांजा बरामद, आरोपियों पर केस दर्ज

सूचना के आधार पर बसंतपुर पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक RJ 14 GU 9078 को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर छिपाकर रखे गए 62 पैकेट गांजा बरामद हुए। प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 30 किलो था। कुल 1941 किलो 110 ग्राम गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने मौके से लोकेश शर्मा (46 वर्ष), निवासी जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश तथा आमिर अंसारी (23 वर्ष), निवासी जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बसंतपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुराने तस्करी नेटवर्क का खुलासा, ओडिशा से जुड़ी कड़ियां

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लोकेश शर्मा पहले से ही थाना बसंतपुर में दर्ज एक अन्य गांजा तस्करी मामले का मुख्य आरोपी है। वर्ष 2025 में भी बसंतपुर पुलिस ने एक ट्रक से 1198.460 किलोग्राम गांजा बरामद किया था, जिसमें लोकेश शर्मा की भूमिका सामने आई थी। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश तक तस्करी का नेटवर्क संचालित करता था। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्र सोनी सहित बसंतपुर थाना स्टाफ, साइबर सेल एवं पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें: बरेली में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 320 किलो डोडा पोस्त के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Related to this topic: