प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

NH-139 पर दो हाइवा की टक्कर

बिहार में भीषण सड़क हादसा: NH-139 पर दो हाइवा की आमने-सामने टक्कर, आग लगने से एक चालक गंभीर घायल

बिहार के औरंगाबाद जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर दो हाइवा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

बिहार में भीषण सड़क हादसा nh-139 पर दो हाइवा की आमने-सामने टक्कर आग लगने से एक चालक गंभीर घायल

Bihar Accident Leaves Driver Injured |

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर दो हाइवा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

श्री सीमेंट प्लांट के पास हुआ हादसा

यह दुर्घटना नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्री सीमेंट प्लांट के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों हाइवा अलग-अलग दिशाओं से आ रहे थे। इसी दौरान एक हाइवा चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और वह सामने से आ रहे दूसरे हाइवा से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

डीजल टैंक फटने से लगी भीषण आग

बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद एक हाइवा का डीजल टैंक फट गया, जिससे कुछ ही देर में दोनों वाहनों में आग फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दोनों हाइवा पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के दौरान दोनों चालक किसी तरह वाहन से बाहर निकले, लेकिन एक चालक आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया।

दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल घायल चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़े: रायबरेली जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Related to this topic: