प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पांच किलोग्राम आईस और तीन विदेशी पिस्तौल बरामद

सीमा पार मादक पदार्थ और हथियार तस्करी से जुड़े एक मॉड्यूल के दो सदस्यों गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की खुफिया-रोधी शाखा ने सीमा पार मादक पदार्थ और हथियार तस्करी से जुड़े मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

सीमा पार मादक पदार्थ और हथियार तस्करी से जुड़े एक मॉड्यूल के दो सदस्यों  गिरफ्तार

Two Members of Cross-Border Drug and Arms Smuggling Module Arrested |

चंडीगढ़ (पंजाब)। पंजाब पुलिस की खुफिया-रोधी शाखा ने सीमा पार मादक पदार्थ और हथियार तस्करी से जुड़े एक मॉड्यूल के दो कथित सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच किलोग्राम ‘आईस’ (क्रिस्टलीय मेथामफेटामाइन) और तीन विदेशी पिस्तौल बरामद की हैं। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विदेश में मौजूद तस्करों के साथ मिलकर काम

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी सोहन सिंह और सलीम के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि यह मॉड्यूल कथित तौर पर विदेश में मौजूद तस्करों के साथ मिलकर काम कर रहा था और उनके सहयोगियों के जरिए मादक पदार्थों तथा हथियारों की खेप मंगाकर आगे पहुंचाई जाती थी। मॉड्यूल के एक प्रमुख सदस्य की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस ने छापा मारकर दोनों को पकड़ा

डीजीपी ने बताया कि ‘काउंटर इंटेलीजेंस’, अमृतसर की टीम को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी बड़ी खेप की आपूर्ति के सिलसिले में अमृतसर के लोपोके रोड स्थित अड्डा बौली में मिलने वाले हैं। पुलिस ने छापा मारकर दोनों को पकड़ा और उनके कब्जे से पांच किलो ‘आईस’ तथा तीन पिस्तौल बरामद कीं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। (इनपुटः भाषा)

यह भी पढ़ेंः यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार का वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने पर जोर

Related to this topic: