प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उज्जैन में नाबालिग को ले जा रहे दो युवक पकड़े

उज्जैन में नाबालिग को ले जा रहे दो युवक पकड़े, बजरंग दल ने पुलिस को सौंपा; ‘लव जिहाद’ का आरोप

उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र स्थित खरसोद खुर्द टोल प्लाजा पर रविवार शाम बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक नाबालिग को ले जा रहे दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

उज्जैन में नाबालिग को ले जा रहे दो युवक पकड़े बजरंग दल ने पुलिस को सौंपा ‘लव जिहाद’ का आरोप

Two Men Held in Ujjain for Taking Minor, ‘Love Jihad’ Alleged |

उज्जैन {मध्य प्रदेश}: उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र स्थित खरसोद खुर्द टोल प्लाजा पर रविवार शाम बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक नाबालिग को ले जा रहे दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नाबालिग को सीहोर जिले के आष्टा से घर से भगाकर ले जाया जा रहा था और मामला ‘लव जिहाद’ से जुड़ा है। हालांकि, इस आरोप की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

टोल प्लाजा पर दोनों युवकों को पकड़ा

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 5 बजे खरसोद खुर्द टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने 14 वर्ष 9 माह की नाबालिग को दोनों युवकों के साथ जाते हुए पकड़ा। इसके बाद नाबालिग को पुलिस की मौजूदगी में सुरक्षित सुपुर्द किया गया और दोनों युवकों को इंगोरिया पुलिस के हवाले कर दिया गया।

थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही शाम करीब 7 बजे 50 से 60 बजरंग दल कार्यकर्ता इंगोरिया थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बड़नगर बजरंग दल प्रमुख भीमसिंह और जिला प्रभारी ईश्वरगिरि ने मामले को ‘लव जिहाद’ बताया।

आष्टा थाने में दर्ज है गुमशुदगी

इंगोरिया थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने बताया कि नाबालिग की गुमशुदगी को लेकर 13 सितंबर को आष्टा थाने में एफआईआर दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

इन कार्यकर्ताओं ने निभाई भूमिका

नाबालिग को बरामद कराने और दोनों युवकों को पुलिस के सुपुर्द करने में भीमसिंह बड़नगर, प्रेमसिंह, शुभम जायसवाल, पुष्पेंद्र सिंह, मनोहर लाल पंड्या, रोहित व्यास और गौतमपुरा के सचिन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भूमिका बताई गई है।

ये भी पढ़ें: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत

Related to this topic: