छिंदवाड़ा। वाहन को तेज रफ्तार से चलाने का खामियाजा सड़क पर चल रहे आम आदमी को भुगतना पड़ता है...
छिंदवाड़ा। वाहन को तेज रफ्तार से चलाने का खामियाजा सड़क पर चल रहे आम आदमी को भुगतना पड़ता है। छिंदवाड़ा शहर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। इसी प्रकार भिंड में भी एक छात्र की जान चली गई। इस घटना में भी दो छात्रा सड़क पार कर रहे थे। एक की मौके पर मौत हो गई, दूसरा गंभीर घायल है।
हादसों से सबक न लेते हुए एक तीसरी घटना सामने आई है। इसमें इंदौर में नशे में छुत्त एक व्यक्ति ट्रैक्टर चला रहा था और साथ में बैठा उसका साथी भी नशे में छुत्त था। पहली घटना छिदवाड़ा शहर की है। इसमें एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। यह पूरी घटना पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
यह घटना छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में श्रद्धा लॉन के सामने हुई। यह घटना शुक्रवार की रात करीब 8:51 बजे घटी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मोहम्मद जाफर शाह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिवनी जिले के रहने वाले थे।
ऐसे हुआ हादसा
मोहम्मद जाफर शाह जुन्नारदेव में अपने किसी परिचित के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों और CCTV फुटेज के अनुसार, जब वह श्रद्धा लॉन के सामने सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
घटना जोरदार, मौके पर ही मौत
ट्रैक्टर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि जाफर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इधर, भिंड में भी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्र को मारी टक्कर, मौत
दूसरी घटना भिंड की है। शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोचिंग जा रहे दो छात्र को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। ऊमरी थाना क्षेत्र के अकोड़ा चौराहा के पास हुई इस दुर्घटना में एक छात्र की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
तड़पते रहे छात्र
टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद दोनों छात्र लगभग 25 मिनट तक सड़क किनारे तड़पते रहे। दुर्घटना में एक छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरे छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसा ऊमरी थाना अंतर्गत अकोड़ा चौराहा के पास की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
तीसरा मामला इंदौर में, नशे में चला रहा था तेज रफ्तार ट्रैक्टर
इदौर में ट्रैक्टर चालक शराब के इतने अधिक नशे में था कि वह सीट पर ठीक से बैठ भी नहीं पा रहा था। इस गंभीर हालत के बावजूद, वह ट्रैक्टर चलाते हुए शहर के व्यस्ततम चौराहे तक पहुँच गया, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को बड़ा खतरा हो सकता था। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर पर चालक के साथ मौजूद दो अन्य लोग भी उसी तरह नशे में पूरी तरह धुत थे। इन्दौर ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को मुस्तैदी दिखाते हुए इस चालक को पकड़ा और ट्रैक्टर को ज़ब्त कर लिया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/us-moves-to-revoke-citizenship-12-charged-including-indian/203295