प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रामबन में कार के अंदर मिले दो पुलिसकर्मी

जम्मू कश्मीर के रामबन में दो पुलिसकर्मी कार के अंदर मृत पाये गये

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में एक कार के अंदर दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जम्मू कश्मीर के रामबन में दो पुलिसकर्मी कार के अंदर मृत पाये गये

Two policemen found dead inside car in Jammu and Kashmir Ramban |

बनिहाल/जम्मू:  जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में एक कार के अंदर दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, रामबन के जिला पुलिस लाइन्स के मुख्य आरक्षी फरीद अहमद और ‘सिलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल’ मुहम्मद याकूब मंगलवार देर शाम बटोत के सना इलाके में जियारत मोड़ पर खड़ी एक कार के अंदर संदिग्ध हालात में बेहोश पाए गए।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

उन्होंने बताया कि लोग उन्हें रामबन के जिला अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि उनकी मौत से जुड़ी परिस्थितियों या वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने इस घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: तालाब के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

Related to this topic: