प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: टैंकर ने स्कूटी सवार भाई-बहन को कुचला, दो बच्चों की मौत

कोरबा में तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल है। मुआवजे के बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम समाप्त किया।

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा टैंकर ने स्कूटी सवार भाई-बहन को कुचला दो बच्चों की मौत

Two Siblings Killed as Tanker Hits Scooter in Korba Road Accident |

कोरबा (छत्तीसगढ़)। बांगो थाना क्षेत्र के पोड़ी बस स्टैंड के पास आज एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण दुर्घटना में सगे भाई-बहन सहित दो बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल है।

​सामान लेने निकले थे बच्चे, टैंकर ने कुचला

जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे कोनकोना बस्ती के गोस्वामी पारा के रहने वाले थे। 13 वर्षीय बूटी गोस्वामी और उसका 12 वर्षीय छोटा भाई दशरथ गोस्वामी अपने घर की नई एक्टिवा स्कूटी लेकर कुछ घरेलू सामान और किराना खरीदने के लिए पोड़ी बस स्टैंड आए हुए थे। इसी दौरान एक बेकाबू और तेज रफ्तार टैंकर वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

दोनों भाई-बहन की मौके पर मौत

​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पर सवार दोनों भाई-बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उनके साथ मौजूद तीसरे बच्चे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​नेशनल हाईवे पर चक्काजाम, मची रही अफरा-तफरी

​हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने बांगो-अंबिकापुर नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया और चक्काजाम कर बैठ गए। चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी के बीच कई यात्री बसें, चार पहिया वाहन और बाइक सवार घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

​प्रशासनिक हस्तक्षेप और मुआवजे के बाद खुला जाम

​घटना की सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस और इलाके के तहसीलदार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। गुस्साए ग्रामीण और पीड़ित परिवार प्रशासन से उचित मुआवजे और आरोपी चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। स्थिति को संभालते हुए तहसीलदार ने मौके पर ही मृतक बच्चों के पीड़ित परिवार को ₹25-25 हजार की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।

सहायता राशि मिलने के बाद समाप्त हुआ चक्काजाम

​प्रशासनिक समझाइश और त्वरित सहायता राशि मिलने के बाद ग्रामीणों ने आखिरकार चक्काजाम समाप्त किया, जिसके बाद पुलिस ने हाईवे पर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

यह भी पढ़े:    लखीसराय में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, नंदनामा गांव में पसरा मातम

Related to this topic: