प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • औरैया: सुबह से छाई कोहरे जैसी धुंध, वाहन चालकों को वाहन चलाने के दौरान जलानी पड़ रही हैड लाईट
  • मेरठ: NAMS अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद युवक, घायल युवक को अस्पताल के ICU में कराया भर्ती, नीचे गिरने के कारण मरीज के पैरों में आई चोट
  • आगरा: पुलिस चौकी के पीछे एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित, क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता
  • प्रयागराज: मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, बरेली हिंसा मामले में मास्टरमाइंड माना गया है तौकीर रजा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में UP कैबिनेट की बैठक आज, 27 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बैठक में निवेश के क्षेत्र में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
  • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने की सभापति ने दी अनुमति, आर्टिकल 94 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, चर्चा के लिए 10 घंटे की समय सीमा
  • लोकसभा में विपक्ष ने वोट चोरी पर जमकर की नारेबाजी, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
  • दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रही गर्मी, मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, TMC विपक्ष को लामबंद करने में जुटी, TMC ने किया कांग्रेस की सहमति का दावा

लग्जरी जीवन शैली पर हुआ पुलिस को शक

'शर्ट' कोडवर्ड से ड्रग्स सप्लाई और धर्मांतरण का काला खेल: भोपाल में दो बहनों समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो शहर के नामी पब और लाउंज में सक्रिय था। इस गिरोह का संचालन मुख्य रूप से दो बहनें—आफरीन और अमरीन (उर्फ माहिरा)—करती थीं।

शर्ट कोडवर्ड से ड्रग्स सप्लाई और धर्मांतरण का काला खेल भोपाल में दो बहनों समेत तीन गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो शहर के नामी पब और लाउंज में सक्रिय था। इस गिरोह का संचालन मुख्य रूप से दो बहनें—आफरीन और अमरीन (उर्फ माहिरा)—करती थीं। इनके साथ चंदन यादव नाम का एक युवक भी गिरफ्तार किया गया है। गिरोह पब और लाउंज में 'शर्ट' (Shirt) कोडवर्ड का इस्तेमाल कर ड्रग्स की सप्लाई करता था। इससे वे पुलिस और अन्य लोगों की नजरों से बचे रहते थे। ये बहनें आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद युवतियों को मदद या नौकरी का लालच देकर अपने जाल में फंसाती थीं।

शोषण और धर्मांतरण का खेल भी, झुग्गी से पॉश इलाके तक का सफर

आरोप है कि लड़कियों को फंसाने के बाद उन्हें नशीला पदार्थ दिया जाता था और उनके साथ रेप किया जाता था। इसके बाद उन्हें डरा-धमका कर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता और जबरन देह व्यापार (Sex Racket) के दलदल में धकेल दिया जाता था। आफरीन और अमरीन करीब चार साल पहले भोपाल के अब्बास नगर की झुग्गी बस्ती में रहती थीं। लेकिन हाल के दिनों में उनकी जीवनशैली काफी लग्जरी हो गई थी, वे पॉश इलाके के विला में रहने लगी थीं, जिससे पुलिस को शक हुआ।

शक पर पुलिस ने की कार्रवाई, बैंक खाते और संपर्कों की जांच

पीड़ित युवतियों की शिकायत के बाद पुलिस ने आफरीन, अमरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के कुछ अन्य सदस्य (जैसे बिलाल और यासिर) अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों और उनके संपर्कों की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि इस रैकेट के तार और कहाँ-कहाँ जुड़े हैं। स्थानीय निवासियों ने भी बताया कि इन बहनों की संदिग्ध गतिविधियों के कारण वे लंबे समय से परेशान थे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/political-storm-erupts-over-india-us-interim-trade-deal/146067

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सियासी संग्राम, कांग्रेस विधायकों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Related to this topic: