प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मोतिहारी में 180 लीटर नेपाली शराब बरामद

मोतिहारी में 180 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त

मोतिहारी में जितना थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से नेपाली शराब की 601 बोतलें और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

मोतिहारी में 180 लीटर नेपाली शराब बरामद दो तस्कर गिरफ्तार तीन बाइक जब्त

मोतिहारी में 180 लीटर नेपाली शराब बरामद |

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जितना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सैनिक रोड स्थित इनरवा बॉर्डर के धेनुखी बलुआ इलाके में कार्रवाई करते हुए 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही तीन हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।

601 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस द्वारा बरामद शराब में नेपाली कस्तूरी की 405 बोतल, कुल 121.5 लीटर, नेपाली राहर की 100 बोतल, कुल 30 लीटर और नेपाली एक्सिबिशन की 96 बोतल, कुल 28.8 लीटर शराब शामिल है। इस तरह कुल 601 बोतलों में 180.3 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जितना थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव निवासी संदीप कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता राधाविश्वास राय तथा विगन बैठा, उम्र 39 वर्ष, पिता मलेश्वर बैठा के रूप में की गई है। 

तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी

मामले में जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वाहनों की जांच की, जिसमें शराब बरामद हुई। पुलिस ने तीनों मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शराब तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें- सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, डिवाइडर तोड़कर नीचे उतरा ट्रेलर
 

Related to this topic: