प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

शिकायत के बाद दो युवकों पर हमला

जमुई में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर तलवार से हमला, एक की हालत गंभीर

जमुई में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर कथित तौर पर तलवार से हमला किया गया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जमुई में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर तलवार से हमला एक की हालत गंभीर

Two Youths Attacked With Sword in Jamui Over Old Dispute, One Seriously Injured |

जमुई (बिहार)। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केवली गांव में मारपीट की शिकायत थाने में करना दो युवकों को भारी पड़ गया। आरोप है कि पुरानी रंजिश में बदमाशों ने तलवार से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में केवली गांव निवासी धीरज तांती और तरौन गांव निवासी पंकज तांती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से शुक्रवार की देर रात सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लक्ष्मीपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज

घायल धीरज तांती ने बताया कि दो दिन पहले गौरा पंचायत के मुखिया पति समेत कुछ लोग उसके साथ मारपीट की योजना बना रहे थे। इसकी जानकारी पंकज तांती ने उसे दी थी। बाद में पंकज को केवली गांव बुलाकर कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई। मामले को लेकर लक्ष्मीपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

रास्ते में रोककर तलवार से हमला

धीरज तांती ने कहाँ इसी मामले की रंजिश में शुक्रवार की रात दोनों युवक एक भोज कार्यक्रम से बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान नकलेश तांती और छोटू उर्फ डीलर तांती ने कथित तौर पर रास्ते में रोककर तलवार से हमला कर दिया। हमले में दोनों के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल पक्ष ने पंचायत मुखिया पति गोरेलाल तांती के इशारे पर हमले का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद सभी नामजद आरोपितों के फरार होने की बात सामने आई है। 

यह भी पढ़ेंः कोरबा में राखड़ डैम का काम बंद, 15 साल से नौकरी का इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Related to this topic: