प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आपसी रंजिश की आशंका

पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल

राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार दो अपराधियों ने दो युवकों पर गोलियां चला दी।

पटना में दिनदहाड़े फायरिंग दो युवक गंभीर रूप से घायल

Two Youths Shot Injured in Patna Firing |

पटना। राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार दो अपराधियों ने दो युवकों पर गोलियां चला दी। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान शेखपुरा इलाके के रहने वाले बिट्टू कुमार और पिंटू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों को एक-एक गोली मारी गई।

गोली चलाने वाले अपराधियों की हुई पहचान

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर के मुताबिक फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है। सदर डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि गोली चलाने वाले अपराधियों की पहचान अरमान और कारू के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

आपसी रंजिश की आशंका

शुरुआती तौर पर मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और घटना के पीछे की स्पष्ट वजह जानने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/om-birla-to-represent-india-at-dhaka-oath-ceremony/143782

ढाका में नई सरकार का शपथ समारोह, ओम बिरला करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Related to this topic: