प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आरोपियों ने चढ़ाई थी कार, परिजन सदमे में

उज्जैन के छात्र की कनाडा में हत्या, कॉलेज के 10–12 छात्रों ने आपसी रंजिश में की पिटाई

उज्जैन के एक छात्र की कनाडा में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कॉलेज के 10 से 12 छात्रों ने पहले युवक की जमकर पिटाई की और बाद में उस पर कार चढ़ा दी।

उज्जैन के छात्र की कनाडा में हत्या कॉलेज के 10–12 छात्रों ने आपसी रंजिश में की पिटाई

Ujjain Student Killed in Canada, Brutally Beaten and Run Over by Car |

उज्जैन। उज्जैन के एक छात्र की कनाडा में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कॉलेज के 10 से 12 छात्रों ने पहले युवक की जमकर पिटाई की और बाद में उस पर कार चढ़ा दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और शहर में शोक का माहौल है।

गुरकीरत सिंह मनोचा की मौत

जानकारी के अनुसार उज्जैन का रहने वाला गुरकीरत सिंह मनोचा कनाडा में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था। वहीं कॉलेज में कुछ छात्रों के साथ उसका विवाद चल रहा था। इसी आपसी रंजिश के चलते 10–12 युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

बेरहमी से पिटाई की फिर कार चढ़ा दी

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले गुरकीरत सिंह को घेरकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उस पर कार चढ़ा दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद कनाडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई

इधर उज्जैन में जैसे ही परिवार को बेटे की मौत की खबर मिली, घर में मातम छा गया। परिजन गहरे सदमे में हैं। रिश्तेदार और परिचित लगातार घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। परिवार ने सरकार से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने में मदद की जाए।इस घटना ने विदेश में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/three-mp-families-shatter-gender-bias/149566

बेटियों को बनाया अभिमान: मध्य प्रदेश के तीन परिवारों की प्रेरक मिसाल

Related to this topic: