प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

जौनपुर में नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जौनपुर में नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Unidentified Body Found in Jaunpur Drain, Police Probe Underway |

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सराय पोख्ता पुलिस चौकी से करीब 100 कदम की दूरी पर एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सुबह टहलने निकले राहगीरों ने शव को नाले में देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। 

शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाकर मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

यह भी पढ़ें:   प्रशांत किशोर के जन सुराज ने बांकीपुर उपचुनाव में रचा इतिहास, BJP के 30 साल के गढ़ में सेंध

Related to this topic: