प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में मिला अज्ञात शव

बारुण थाना क्षेत्र के केशव मार्केट के पास लावारिस मिलने से सनसनी

बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र स्थित केशव मार्केट के पास पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का लावारिस शव बरामद किया है।

बारुण थाना क्षेत्र के केशव मार्केट के पास लावारिस मिलने से सनसनी

अज्ञात शव |

औरंगाबाद (बिहार)। बारुण थाना क्षेत्र के केशव मार्केट स्थित बंजारी गेट के समीप मंगलवार की देर शाम पुलिस ने एक लावारिस शव बरामद किया। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम एसआई करण कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्ती पर निकले थे। इसी दौरान उस जगह एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरु की।

व्यक्ति की मौत बीमारी के कारण होने की आशंका

थानाध्यक्ष के अनुसार, मृतक के शरीर पर नीले और सफेद चेक रंग की शर्ट तथा काले रंग की पैंट थी। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति की मौत बीमारी के कारण हुई होगी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान होने का इंतजार

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच शुरु कर दी है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान होने का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे के लिए शव पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इसके बावजूद पहचान नहीं होने शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः अंबाह में अज्ञात हमलावर ने 26 वर्षीय महिला के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

Related to this topic: