बहराइच के जरवल रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर मौत हो गई।
Unidentified Man Dies After Being Hit by Train in Bahraich, Body Trapped in Engine |
बहराइच (उत्तर प्रदेश)। जनपद में जरवल रेलवे स्टेशन के पास फाटक संख्या 295 पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई , घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।
सूचना मिलते ही जरवल थाना घटनास्थल पर पहुंची
बताया गया कि ड्यूटी पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम के साथ आरपीएफ बुढ़वल और जीआरपी गोंडा को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जरवल थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
युवक का शव ट्रेन के इंजन में फंसा
जानकारी के अनुसार युवक का शव ट्रेन के इंजन में फंस गया था। इसके चलते 55061 पैसेंजर ट्रेन करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर खड़ी रही। पुलिस और आरपीएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को इंजन से बाहर निकलवाया, जिसके बाद ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया गया।
मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी
पुलिस ने आसपास के लोगों और अन्य माध्यमों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।
यह भी पढ़ें: बांदा में केन-यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, नदी किनारे गांवों में बढ़ी सतर्कता