प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रेन हादसे में युवक की मौत

चंदौली में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

चंदौली के मुगलसराय क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई।

चंदौली में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत जांच में जुटी पुलिस

प्रतीकात्मक चित्र |

चंदौली (उत्तर प्रदेश)। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छित्तमपुर रेलवे लाइन क्रॉसिंग के समीप गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर रेलवे चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। 

छित्तमपुर ब्लॉक हट बी पोखरे के पास की घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रेलवे चौकी अंतर्गत छित्तमपुर ब्लॉक हट बी पोखरे के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचें

सूचना मिलने पर रेलवे चौकी प्रभारी शिवपूजन बिंद अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक की पहचान जानने के प्रयास जारी

पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है तथा स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हो रहा इंतजार

रेलवे पुलिस का कहना है, कि युवक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा।

यह भी पढ़ेंः मध्यप्रदेश के मंदसौर में आर्थिक विवाद से आहत युवक ने जहर पिया, वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप

Related to this topic: