प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गंगा किनारे मिला युवक का शव, जांच जारी

वाराणसी में गंगा किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान और मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में गंगा नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

वाराणसी में गंगा किनारे मिला अज्ञात युवक का शव पहचान और मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Unidentified Youth Body Found Near Ganga |

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में गंगा नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह घाट किनारे टहलने निकले लोगों ने पानी में शव उतराता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घाट किनारे मिला युवक का शव

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे रामनगर थाना क्षेत्र के कुत्ता घाट–गोला घाट के पास गंगा नदी से लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। युवक का रंग सांवला है और उसने नीली-सफेद पट्टी वाली टी-शर्ट तथा काले रंग की जींस पहन रखी थी। पुलिस आसपास के थानों और लोगों की मदद से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

पोस्टमार्टम से होगा मौत के कारण का खुलासा

रामनगर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल शव पानी में रहने के कारण फूल चुका है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की पहचान होने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: इटावा में विद्युत शवदाह गृह की मांग तेज, विधायक सरिता भदौरिया ने सीएम योगी से की मुलाकात

Related to this topic: