प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला...

अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला तो केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा - 'स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा'

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी पर दक्षिण चौबीस परगना जिले के तहत सोनारपुर में हुए..

अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला तो केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा - स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा

अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला तो केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा - 'स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा' |

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी पर दक्षिण चौबीस परगना जिले के तहत सोनारपुर में हुए हमले की घटना के बारे में भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटते ही साधारण लोगों का गुस्सा सामने आने लगा है। वे पहले चुप थे और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं का जुल्म सहते आए थे। अब चुप नहीं हैं और अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। 

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता सत्ता में रहते लगातार भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर जुल्म ढाया है। भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाएं हुई है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की मौजूदगी में हमले की घटनाएं हुई हैं। भाजपा नेताओं की सभा नहीं होने दी जाती थी। सभा कराने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ता था। भाजपा विधायकों को बोलने नहीं दिया जाता था।

तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के भ्रष्टाचार से साधारण लोग तबाह हुए। उन्हें धमकाया जाता था। मारा-पीटा जाता था। लोग चुनाव तक चुप थे। चुनाव में उन्होंने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने आम लोगों के साथ जैसा सलूक किया है, उसी की प्रतिक्रिया में अब आम लोग उनका विरोध कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल नेता पर हुए हमले की घटना से भाजपा कोई लेनादेना नही हैं।

उनके खिलाफ साधारण लोग अब सामने आने लगे हैं। तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में रहते विपक्षी दल के नेता (अब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी) पर हमले हुए। उनकी गाड़ी में आग लगा कर मारने की कोशिश की गई। भाजपा की सभाएं नहीं की जाने दी जा रही थी। 104 बार कलकत्ता हाई कोर्ट सभा करने अनुमति के लिए जाना पड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा हिंसा की राजनीति नहीं करती। भाजपा की सरकार है, इसलिए विरोधी पार्टी के नेता सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/karnataka-dk-shivakumar-meets-governor/209642

Related to this topic: